Headlines

Temporary :- हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील

धराली 14 अगस्त, 2025।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

यह झील धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल की आपदा के कारण हर्षिल तीलगाड़ में भारी मलबा आने से बनी है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि झील के मुहाने से वर्तमान में जल का प्रवाह सुचारू रूप से हो रहा है,

जिससे तात्कालिक रूप से किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है। हालांकि नदी के किनारे में बहाव को अवरोध उत्पन्न कर रहे।

मलबे को हटाने की दिशा में युद्धस्तर पर मैनुअल रूप से कार्य किया जा रहा है। दलदल युक्त स्थल होने के कारण भारी मशीनों की तैनाती संभव नहीं हो पा रही है।

जिसके चलते प्रशासन द्वारा स्थानीय संसाधनों और श्रमिकों की सहायता से सतत सफाई कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए।

समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें:   Kapat :-शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, डोली ज्वाला मंदिर देवलधार के लिए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *