Headlines

Control :- अग्निशमन की टीम ने सतेराखाल रोड सन बैंड के पास जंगल में भीषण आग पर पाया काबू

रुद्रप्रयाग -1-जून–  पुलिस कन्ट्रोल रूम रुद्रप्रयाग फायर स्टेशन पर सूचना प्राप्त हुई कि सतेराखाल रोड सन बैंड के पास जंगल में भीषण आग लगी है।इस सूचना पर फायर स्टेशन रतूड़ा से 02 फायर टेंडर मय यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो आग सतेराखाल रोड पर सन बैंड के समीप के जंगलों में भीषण रूप धारण किए हुए है जो सड़क मार्ग को बाधित किए हुए थी।

दोनों फायर यूनिटों द्वारा त्वरित रूप से मोटर फायर इंजन द्वारा पंपिंग कर होज एवं होजरील की सहायता से आग को बुझाना आरम्भ किया।

आग अत्याधिक विस्तृत क्षेत्र एवं तीव्र होने पर फायर स्टेशन से 01 फायर टेंडर को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु बताया गया। फायर यूनिट के अथक प्रयास से सड़क मार्ग के समीप दोनों ओर लगी आग को बुझाया गया।

ये भी पढ़ें:   By-Election:- देहरादून पंचायत उपचुनाव: आचार संहिता लागू, राजनीतिक गतिविधियों पर बढ़ी नजर

तदोपरान्त फायर यूनिट सड़क के लगभग 1 किमी0 नीचे पैदल मार्ग से पहुंचकर जहां तक होजरील एवं होज पाइप पहुंच पाए आग को पानी द्वारा बुझाया।

तथा तदोपरान्त कार्मिकों द्वारा बीटिंग मेथड़ (हरी टहनियों इत्यादि से पीटकर) से आग को बुझाते हुए आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *