Headlines

UkhimathNews:- द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज बृहस्पतिवार से हुई शुरू

20 मई को खुलेंगे श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट।


उखीमठ: – द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है इस यात्रा वर्ष श्री मदमहेश्वर जी के कपाट 20 मई को शुभ मुहुर्त पूर्वाह्न 11.15 ( सवा ग्यारह बजे) दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने भगवान मदमहेश्वर जी की डोली यात्रा के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान को देवरा प्रभारी तथा अवर सहायक संजय तिवारी को डोली प्रभारी बनाया ।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत भगवान श्री मदमहेश्वर जी चल विग्रह उत्सव डोली कल 16 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मंदिर सभामंडप में दर्शनार्थ विराजमान होगी। इस अवसर पर मदमहेश्वर धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी सहित पंचगौंडारी हकहकूकधारी तीर्थपुरोहित तथा श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

17 मई को पूजा- अर्चना एवं नये अनाज का भोग लगाकर सर्वकल्याण की कामना की जायेगी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ बताया कि 18 मई प्रात: को भगवान मदमहेश्वर जी की चल विग्रह डोली तथा देव निशान शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओकारेश्वर मन्दिर से श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी रात्रि विश्राम को पहुंचेगे।

19 मई को श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से प्रवास हेतु दूसरे पड़ाव गोंडार गांव पहुंचेगी।20 मई सुबह श्री मदमहेश्वर जी की चल विग्रह डोली गोंडार से श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचेगीतथा पूर्वाह्न शुभ लग्न में सवा ग्यारह बजे श्री मदमहेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *