Headlines

Utsav Doli:- मां गंगा जी की उत्सव डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना

उत्तरकाशी – मां गंगा जी की उत्सव डोली आज पूर्वाह्न 11.57 बजे अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है।

डोली आज रात्रि विश्राम के लिए भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में रुकेगी। मां गंगा जी की डोली 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विराजमान होगी।

मां यमुना जी की उत्सव डोली भी 30 अप्रैल  को अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव से सुबह 8 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यमुना जी की डोली पारंपरिक विधि-विधान से यमुनोत्री धाम पहुंचेगी,जहां कपाटोद्घाटन के उपरांत श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:   Identification :- माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *