Headlines

कुछ महीने करना होगा वैकल्पिक सड़क कालीमठ-कुण्ड सड़क का प्रयोग

गुप्तकाशी पहुंचने के लिए इस्तेमाल करना होगा वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल

रुद्रप्रयाग –  श्री केदारनाथ धाम यात्रा के लिए बेहद जरूरी पड़ाव है कुंड, कुंड से गुप्तकाशी तक राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि रुद्रप्रयाग ने काकड़ा-कुण्ड-गुप्तकाशी मार्ग पर है। सड़क सुधारीकरण का काम चल रहा है। सेमी भैंसारी सड़क सिंगल लेन होने के कारण एवं ज्यादा ट्रैफिक रहने पर काम में कोई व्यवधान ना हो। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर महीने भर तक ट्रैफिक बंद रहेगा। गाड़ियों के आने जाने के लिए आम जनमानस को वैकल्पिक मार्ग कालीमठ-विद्यापीठ-चुन्नी-कुण्ड मोटर मार्ग का प्रयोग करना होगा। एसडीएम ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने आदेश जारी करते हुए,इस तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने  का निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ ने बताया कि 13 फरवरी से काम खत्म होने तक  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 कुण्ड पुल से कालीमठ गेट तक ट्रैफिक आने जाने के लिए तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगा। गाड़ियों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग कालीमठ-विद्यापीठ-चुन्नी-कुण्ड मोटर मार्ग का प्रयोग करना होगा।

ये भी पढ़ें:   Challan:- हरिद्वार में परिवहन विभाग ने बीस टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के विरूद्ध कि चालानी कार्रवाई

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *