मौसमStart :- अस्थाई तौर पर रुकी हुई केदारनाथ धाम यात्रा आज हुई शुरू Panchur Varta2 August 20252 August 202501 min रुद्रप्रयाग 2 अगस्त 2025। सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के मध्य सड़क मार्ग बाधित होने के कारण विगत कुछ दिवसों से अस्थाई तौर पर केदारनाथ की यात्रा रुकी हुई थी। केवल वापस आ रहे यात्रियों को सुरक्षा बलों की मदद से वैकल्पिक पैदल मार्ग से वापस लाया जा रहा था। आज मुख्य सड़क मार्ग जो कुछ हद तक पैदल चलने लायक हो चुका है, और आवागमन को सुचारु होने पर, सोनप्रयाग से यात्रियों के ग्रुप को गौरीकुण्ड होते हुए केदारनाथ के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त हुए स्थल पर वाहनों के आवागमन शुरू होने तक, श्रद्धालुओं को तकरीबन 22 कि.मी. पैदल केदारनाथ धाम की यात्रा करनी होगी। बारिश होने की दशा में यहां पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवागमन को अस्थाई तौर पर रोका जाएगा। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपना यात्रा करें। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था लो.नि.वि. के स्तर से निरन्तर मार्ग को चौड़ीकरण की कार्यवाही की जा रही है। ये भी पढ़ें: Appeal:-हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण और संरक्षण की अपील Post navigation Previous: Inspection :- डीएम पहुंचे दूर दराज केजीबीवी त्यूनी व कोरूबा आवासीय विद्यालयों में किया निरीक्षण Next: Devotees :- श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए,यात्रा 10 अक्टूबर तक रहेगी जारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Appeal:-हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण और संरक्षण की अपील Panchur Varta15 July 2026 0
Message:-हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश Panchur Varta14 July 2026 0
Interrupted:- प्रेमनगर में बारिश का कहर: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के आगे नदी पर बनी अस्थायी सड़क बही, संपर्क फिर बाधित Panchur Varta12 July 202612 July 2026 0