राजनीतिParticipants :- प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रुद्रपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया Panchur Varta9 April 20269 April 202601 min रुद्रपुर 09 अप्रैल 2026। रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रुद्रपुर पहुंचीं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कुमारी शैलजा का स्वागत किया गया। इस दौरान भूरारानी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनावी रण में उतरने की अपील की और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , सह प्रभारी मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा , पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक खटीमा भुवन कापड़ी , किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा , मीना शर्मा , नारायण पाल जी सहित अन्य सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Why Outsiders:- जिला योजना समितियों से पंचायत-निकाय के प्रतिनिधि बाहर क्यों - गोदियाल Post navigation Previous: Cyber Fraud 🤥:- उत्तराखण्ड एसटीएफ ने जम्मू-कश्मीर से साइबर ठगी गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार Next: Smooth journey :- केदारनाथ हेली सेवा होगी हाईटेक, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम सफर-यूकाडा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Why Outsiders:- जिला योजना समितियों से पंचायत-निकाय के प्रतिनिधि बाहर क्यों – गोदियाल Panchur Varta30 April 202630 April 2026 0
Protest:-महिला आरक्षण लागू करने में देरी बर्दाश्त नहीं विधानसभा घेराव में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन Panchur Varta28 April 202628 April 2026 0
Public Uprising :-सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्रा Panchur Varta28 April 202629 April 2026 0
भाजपा आधी आबादी को लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने पर अडिग-रेखा Panchur Varta27 April 2026 0