Headlines

Brake :- मानसून की दस्तक के साथ केदारनाथ हेली सेवा पर लगा ब्रेक

 रुद्रप्रयाग 02 जुलाई 2026।

रुद्रप्रयाग में मानसून की दस्तक के साथ केदारनाथ हेली सेवा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक सभी उड़ानें स्थगित।

खराब मौसम और डीजीसीए की सुरक्षा गाइडलाइन के तहत प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हेलीकॉप्टर संचालन रोक दिया है।

सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को अपने-अपने बेस पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं, अब श्रद्धालुओं को पैदल, खच्चर, टट्टू और पालकी के सहारे यात्रा करनी होगी।

मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका जताई गई है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:   Mock Drill :-राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *