Headlines

Caution :- रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की 

रुद्रप्रयाग –  जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत समूचे क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, इसके चलते पुलिस प्रसासन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

चौकी जवाड़ी से होकर गुजरने वाले यात्री वाहन चालकों को लेकर कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी द्वारा सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की अपील की गई है।

इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा चौकियों के माध्यम से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं ताकि यात्री सुरक्षित ढंग से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:   Orange Alert:- गर्मी से राहत के आसार, कल कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *