Headlines

Weather Forecast :- आकाशीय बिजली चमकने तथा भारी वर्षा का मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वामान

देहरादून – मौसम विभाग देहरादून ने जारी मौसम पूर्वामान के अनुसार द 06 मई से 08 मई तक जनपद में कही कही भारी वर्षा,आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र दौर के साथ ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभाव्यता व्यक्त की गई है।

जिससे भूस्खलन होने से मार्ग बाधित होने के साथ जन जीवन प्रभावित होने की संभावना है उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागों को निम्नानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों/ट्रेकरों को मौसम की जानकारी देते हुए तेज वर्षा/बर्फबारी होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये। नोडल/सेक्टर अधिकारी निगरानी करते हुये सम्बन्धित से समन्वयक कर निरन्तर कण्ट्रोल रूम में सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें:   Orange Alert :-देहरादून में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी 

राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें। NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे।

समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। तेज वर्षा/बर्फबारी होने पर अपने-अपने क्षेत्रों से मार्ग बाधित होने की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।

पुलिस तेज वर्षा/ बर्फबारी होने पर मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यात्रियों/यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाना सुनिश्चित करेंगे तथा मौसम सामान्य होने की स्थिति पर रवाना करेंगे। पुलिस आवश्ककता अनुसार यातायात को नियमित तथा नियंत्रित भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:   Orange Alert :-देहरादून में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी 

समस्त थाना/चौकी SDRF/QRT टीम भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे। विद्युत/पेयजल आदि आवश्यक सेवाओं के विभाग सतर्क रहते हुए बाधित सेवाओं को तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे।

मौसम पूर्वामान के अनुसार उक्त सूचना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *