Headlines

Agenda:-जन संगठनों ने शहीद स्मारक पर पहुंचे बीजेपी उम्मीदवार सौरभ थपलियाल को जनता का एजेंडा सौंपा

देहरादून -नगर निगम चुनावों के मद्देनजर जन संगठनों की ओर चलाये जा रहे ‘संपर्क एवं संवाद’ अभियान के तहत आज गांधी पार्क से शहीद स्थल तक जुलूस निकाला गया और आम नागरिकों को चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए पर्चे बांटे गये। शहीद स्मारक पर आये बीजेपी मेयर पद के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल को जनता का एजेंडा भी सौंपा गया।

उत्तराखंड इंसानियत मंच और उत्तराखंड महिला मंच सहित विभिन्न जन संगठनों से जुड़े लोग गांधी पार्क के बाहर एकत्रित हुए। यहां से ये लोग जुलूस की शक्ल में जनता के मुद्दों का पर्चा बांटते हुए घंटाघर, पल्टन बाजार, धामावाला, राजा रोड होते हुए कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे।

शहीद स्मारक  में आये बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार को जन संगठनों की ओर से जनता का एजेंडा सौंपा गया।

ये भी पढ़ें:   I liked it:- हरक सिंह रावत का बड़ा हमला, बोले - "धामी मेरी पिच पर आकर खेलने लगे तो मुझे अच्छा लगा"

एजेंडे में मुख्य रूप से चार मांगें रखी गई हैं। इसमें शहर में विकास के नाम पर भविष्य में एक भी पेड़ न कटने देना, युवाओं को नशे – ड्रग्स से बचाने के लिए काम करना,

हर वार्ड में बच्चों के लिए पेड़ों की हदबंदी वाले मैदान/पार्क बनाना और खोदी जाने वाली सड़कों को तय समय के भीतर ठीक करना और मेयर व पार्षदों को नगर निकायों के लिये प्राविधानित 18 विषयों पर उनकी जागरुकता शामिल है।

जन संगठनों ने इन मांगों पर बीजेपी उम्मीदवार की सहमति मांगी। मेयर प्रत्याशी सौरभ ने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही इन मुद्दों को लेकर कार्ययोजना बना रही है।

जनता के एजेंडे पर पूरी तरह सहमति व्यक्त करते हुए सौरभ थपलियाल ने कहा कि वे 18 जनवरी को देहरादून सिटीजन फोरम की ओर से आयोजित किये जा रहे ‘मेयर संवाद’ में हिस्सा लेंगे और सभी प्रश्नों का जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें:   I liked it:- हरक सिंह रावत का बड़ा हमला, बोले - "धामी मेरी पिच पर आकर खेलने लगे तो मुझे अच्छा लगा"

जन संगठनों ने जुलूस के दौरान राजपुर रोड, पल्टन बाजार और कचहरी में आम मतदाताओं से संपर्क किया और उन्हें जनता की मांगों के बारे में बताया। उत्तराखंड इंसानियत मंच के डॉ. रवि चोपड़ा ने बताया कि जुलूस के दौरान आम नागरिकों की ओर से उत्साहजनक समर्थन मिला।

ज्यादातर लोगों ने इसे एक जरूरी मुहिम बताया और आश्वासन दिया कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए अपने स्तर पर काम करेंगे। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि जनसंगठनों की ओर से संपर्क और संवाद अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

उत्तराखंड इंसानियत मंच की कमला पंत ने कहा कि 17 जनवरी को आराघर, धर्मपुर और रेसकोर्स क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। इप्टा के हरिओम पाली का कहना था कि यह पहली बार है, जब चुनावों में आम नागरिकों का पक्ष भी सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें:   I liked it:- हरक सिंह रावत का बड़ा हमला, बोले - "धामी मेरी पिच पर आकर खेलने लगे तो मुझे अच्छा लगा"

उन्होंने कहा कि जन संगठनों के इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को जागरूक करना और उम्मीदवारों तक यह संदेश पहुंचाना है कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें हर हाल में जनता के काम करने होंगे, अब पहले की तरह नहीं चलने वाला है।

जुलूस में मुख्य रूप से जगमोहन मेहंदीरत्ता, निर्मला बिष्ट, पद्मा गुप्ता, अनूप नौटियाल, तुषार रावत, उषा भट्ट, विजय नैथानी, त्रिलोचन भट्ट, विजय शंकर शुक्ला, यशवीर आर्य, जया चौहान, बागवानी रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *