Headlines

Candle March :- अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कैंडल मार्च निकाला

पौड़ी गढ़वाल 01 जनवरी 2026।

 अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ पैठाणी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला।

इस दौरान जनसमूह ने बहन अंकिता के हत्यारों को फाँसी देने की माँग करते हुए सरकार से त्वरित और निष्पक्ष न्याय की पुरज़ोर आवाज़ उठाई।

पूरे मार्च में “अंकिता को न्याय दो” और “दोषियों को फाँसी दो” जैसे नारों के साथ आक्रोश और संवेदना साफ़ झलक रही थी।

यह कैंडल मार्च न केवल एक श्रद्धांजलि था, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराध के खिलाफ जनप्रतिरोध का प्रतीक भी बना।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति नौडियाल, प्रधान धर्मसिंह असवाल, गब्बर सिंह रावत,

प्रधान विनोद आर्य, क्षेत्र पंचायत मुकेश कुमार, ज़िला पंचायत, चैत सिंह, डबल सिंह।

ये भी पढ़ें:   Removed :-1.29 लाख नए मतदाता जुड़े, 1.04 लाख नाम नियमानुसार हटाए गए; छूटे लोगों के लिए चलेगा विशेष अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *