Headlines

Support:-फतवे के बल पर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस – सीएम धामी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला में आयोजित रायपुर विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया और भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रति जन-जन के अगाध स्नेह को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की देवतुल्य जनता एक नए कीर्तिमान के साथ निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री प्रदान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, देहरादून क्षेत्र के बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड विजय का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा कि उन्हें और अन्य भाजपा प्रत्याशियों को भारी संख्या में वोट देकर विजय बनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें:   Protest:-महिला आरक्षण लागू करने में देरी बर्दाश्त नहीं विधानसभा घेराव में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सौरभ थपलियाल को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और सभी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि अब देहरादून और पूरे राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें।

उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में भाजपा की विजय का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दुगना होगा।

ये भी पढ़ें:   Public Uprising :-सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्रा

पिछली बार मेयर चुनाव में भाजपा लगभग 18 हजार मतों से विजयी हुई थी, मुझे विश्वास है कि इस बार यह अंतर 36 हजार से भी अधिक होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज सर्दी के इस मौसम में भी आप सबका उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मिलकर भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के सृजन की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि राज्य निरंतर अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   Negative Atmosphere:-चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए-सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात को याद करते हुए बताया कि भाजपा ने 2022 में प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जो अब पारित हो चुका है और जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा मेयर प्रत्याशी  सौरभ थपलियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,  विनोद उनियाल, विजय गिरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Smartly Own – WordPress Theme For I.T Professionals SmartMag – Newspaper Magazine & News WordPress SmartMag – Responsive & Retina WordPress Magazine Smartman – WordPress Theme For Handyman Service Smarto - Smart Home Solutions Elementor Pro Template Kit SmartScreen fullscreen responsive WordPress theme Smarty – School Kindergarten WordPress theme Smash – Tennis WordPress Theme SMM Matrix – Social Media Marketing Panel with PWA Smokio – Tobacco & Cannabis WordPress Theme