Headlines

Election:- हरियाणा में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारक सीएम धामी की दिखी जनता में जबरदस्त लोकप्रियता

हरियाणा – हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीएम धामी का बल्लभगढ़ की जनता की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी को क्रेन के माध्यम से फूलों की माला पहनाई गई।

मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए बल्लभगढ़ की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध किया है।

ये भी पढ़ें:   Negative Atmosphere:-चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए-सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास के हर क्षेत्र में हरियाणा ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 5 अक्टूबर को हरियाणा की देवतुल्य जनता भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर लगाएगी और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा को एक बार फिर से भारी समर्थन देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से शर्मा के चुनाव जीतने के बाद बल्लभगढ़ में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

चुनाव जीतने के बाद डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सड़क, परिवहन और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Gastros Garage – Motorcycle Service Repair Elementor Template Kit Gat – Gun & Weapon Store WordPress Theme Gatech Cyber Security & IT Management Elementor Template Kit Gauch – IT Services & Digital Business Agency Elementor WordPress Theme Gaudy – Dark Digital Agency Elementor Template Kit Gaveall Charity Elementor Template Kit Gavello – Captivating Minimalist Blog WordPress Theme Gazek – Agency Portfolio Elementor Template Kit Gazek – Customer Review WordPress Theme GDN Magazine Theme