Headlines

Enrollment:- कांग्रेस बीजेपी सहित पांच लोगों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

रुद्रप्रयाग –केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिसमें भाजपा, काग्रेस, यूकेडी, पीपीआई(डेमोक्रेटिक) और निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 05 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंचे।

वही दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के नामांकन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे,

यूकेडी आशुतोष सिंह भंडारी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान और प्रदीप रोशन रूडिया ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि आज 05 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   Empty Rhetoric :- मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल महज़ खोखली बयानबाज़ी, इतिहास केवल ठोस काम से दर्ज होता है- गोदियाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *