Headlines

Future :- नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होना युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात – विकास नेगी

देहरादून 14 मई 2026।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने और मामले में भाजपा से जुड़े एक नेता की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए,

कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों और भविष्य के साथ किया गया क्रूर मजाक है।

विकास नेगी ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।

अभिभावकों ने अपनी गाढ़ी कमाई बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की, लेकिन सरकार की लापरवाही,

भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब जब इस घोटाले में भाजपा से जुड़े नेता की संलिप्तता सामने आई है,

तो यह स्पष्ट हो गया है कि शिक्षा व्यवस्था को भी सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है।

कि लगातार पेपर लीक, भर्ती घोटाले और परीक्षा अनियमितताएँ युवाओं के विश्वास को तोड़ रही हैं।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग चुका है।

विकास नेगी ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए,

भाजपा से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका सार्वजनिक की जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों की आवाज बनकर इस लड़ाई को सड़क से सदन तक उठाएगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विकास नेगी ने कहा, “देश का युवा आज आक्रोशित है। वह जानना चाहता है कि उसकी मेहनत और सपनों की रक्षा कौन करेगा।

सरकार की चुप्पी और भाजपा नेताओं की संलिप्तता इस बात का प्रमाण है कि युवाओं का भविष्य सत्ता के संरक्षण में दांव पर लगाया जा रहा है।”

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा गरिमा गरिमा दसोनी, संजय शर्मा , पुनीत आर्य, आयुष सेमवाल ,अभय कैंतुरा, कारण घाघट,

हरजोत सिंह, मुकेश बसेरा,पुनीत राज, हन्नी, अभिनव, अल्तमस, उज्ज्वल,सुमित आदि छात्र मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:   Delegation :-कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *