Headlines

Enrollment:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन

देहरादून, 30 /जून/2025।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है।

जिसमें राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, जिसके प्रस्ताव मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री और सभी सांसदों द्वारा किया गया।

कल होने वाली प्रांतीय बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी नामों का ओपचारिक अनुमोदन किया जायेगा।

प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास द्वारा प्रेस ब्रीफिंग में अब तक हुई चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संगठन पर्व की पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुशार, आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट एवं 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न की गयी।

जिसमें सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित था, जिसमें  महेंद्र भट्ट द्वारा एकमात्र उम्मीदवार के रूप में फार्म दाखिल किया। इस दौरान 5 सेटों में दाखिल उनके नामांकन पत्र में 10 अलग अलग प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर किए।

जिसमें सभी सेटों के मुख्य प्रस्तावक मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री  अजय टम्टा शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तावक के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल,  प्रदेश सरकार में कैनिनेट मंत्री  सतपाल महाराज,

गणेश जोशी,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक विनोद चमोली, विनोद कंडारी प्रमुखत रहे। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज  भट्ट का एकमात्र नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामने आया है। जिसकी कल प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी।

जिसमें उपस्थित प्रांतीय सदस्यों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के नाम का अनुमोदन किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल” निशंक व त्रिवेंद्र सिंह रावत,  तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह डॉक्टर कल्पना सैनी का नामांकन हुआ।

इस पूरी संगठन चुनाव प्रक्रिया के दौरान, सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी के साथ सरकार में दायित्वधारी पुनीत मित्तल,सुभाष बड़थ्वाल,  कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष  मुकेश कोली,

प्रदेश कार्यालय सचिव  कौस्तुभा नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान सह-मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी प्रमुख समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें:   Public Uprising :-सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Padora – Kindergarten & Child Care Elementor Template Kit Paeon – Medical WordPress Theme Page Builder by AZEXO Page Builder Framework Premium Add-On Page Generator Pro Page Intro for Elementor WordPress Plugin Page Scroll Animation – WordPress Plugin PageBolt – Landing Page WordPress Theme PageLoader | Loading Screen and Progress Bar for WordPress PageLoader: WordPress Preloader and Progress Bar