Headlines

Passion:- सीएम धामी ने निकाय चुनाव के अंतिम दिन रोड-शो कर कार्यकर्ताओं में भर जोश  

देहरादून – निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में रोड शो किया।

जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जिस सड़क से भी रोड-शो गुजरा वहां लोग सीएम धामी के नारे लगाते नजर आए।

भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड-शो परेड ग्राउंड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड मेन रोड तिराहा में पहुंच संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार देहरादून के समग्र विकास के लिए संकल्पित रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्य करवाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   Financial Sanction:-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड समेत कई कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली,पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, सर मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *