उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष की संस्तुति के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों के पदों पर नई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी गई है।
कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने ज़ारी किए गए आदेश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस संगठन में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यकारी समिति में 22, 24 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं तो वहीं कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली बनाई है गई है वही सबसे ज्यादा जनरल सेक्रेटरी 107 तो चार सेक्रेटरी बनाऐ है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को गति देने और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से यह संगठनात्मक बदलाव किया गया है।
नई टीम से अपेक्षा की गई है कि वह प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए जनसरोकारों के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किए गए इस फेरबदल को आगामी चुनावी रणनीति की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और विभिन्न जिलों में पार्टी गतिविधियों को मजबूत करने का दायित्व सौंपा जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि ,
नई टीम संगठन को नई दिशा और गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही,
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया है कि संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा नई टीम इसी उद्देश्य को लेकर कार्य करेगी।