Headlines

Security :- भाजपा सरकार में भाजपा के ही विधायक नहीं हैं सुरक्षित तो आम जानता की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन लेगा- गोदियाल 

देहरादून 01 मई 2026।

प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए,

कहा कि वो पिछले तीन दिनों से राज्यपाल से एक विशेष महत्वपूर्ण विषय के संबंध में समय माँग रहे हैं।

पर राज्यपाल राजनीति से प्रेरित होकर समय नहीं दे रहे तभी ये महत्वपूर्ण विषय मीडिया बंधुओं के माध्यम से सरकार तक पहुँचा रहा हूँ,

उन्होंने कहा की आजकल सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है जो सरकार पर बहुत सारे सवाल खड़े कर रहा है।

जिसकी जाँच को लेकर ही वो राजपाल से समय माँग रहे थे परंतु उन्होंने समय नही दिया, पत्र का उल्लेख करते हुए।

उन्होंने कहा की इस पत्र को भाजपा गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लिखा है और उन्ही के हस्ताक्षर हैं।

 उनके ही लेटर पैड पर यह पत्र है उन्होंने जिस व्यक्ति को ये पत्र संबोधित किया है उसको काले रंग से मिटा दिया है।

पर जिन शब्दों का उपयोग किया गया है वो बता रहा है की यह पत्र किसे संबोधित किया गया है,

उन्होंने कहा कि इस पत्र में इतनी गंभीर बातें है कि जिनकी जांच न्यायिक देखरेख में कराना प्रदेश की जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।

गदरपुर विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले चार सालों से उनके ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने का कार्य कर रहे हैं,

उन्होंने कहाकि किसकी शह पर 13 मार्च 25 को बाजपुर थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया,

पुनः 20 जनवरी 26 को अरविंद पांडे पर दबाव बनाने के लिए उनके परिवार पर ज़मीन कब्जाने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।

जिसमें 68 वर्षीय चलने में असमर्थ जीजा भी शामिल है और मेरी बहन जो कैंसर से पीड़ित है वो भी शामिल है।

उन्होंने तो ये भी ज़िक्र किया की कुछ चहेते पुलिस अधिकारियों का उपयोग कर उनके ससुर व परिवार पर दबाव बनाने लिए किया जा रहा है,

और तो और ऐसे व्यवसायिक जिनका स्टोन क्रशर का काम है खनन का काम है।

ऐसे लोगों को उनकी जान के पीछे लगा रखा है कुछ मीडिया कर्मियो के माध्यम से जो सरकार के दबाव में हैं।

उनके ख़िलाफ़ भ्रामक खबरें फैलायी जा रही है की वो भाजपा छोड़ रहे हैं इस्तीफ़ा दे रहे हैं आदि,

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राजनीतिक गुटबाज़ी को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं हैं आर्थिक और सामाजिक षड्यंत्र उनके ख़िलाफ़ कर रहे हैं,

गोदियाल ने कहा कि एक कुख्यात अपराधी सुखदेव सिंह नामधारी जो व्यापारी पोंटी चड्ढा हरदीप चड्ढा के हत्या का दोषी पाया गया 8 साल जेल में रहकर आया अभी भी मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।

उसके संबध प्रदेश सरकार के मुखिया से होना बहुत चिंता का विषय है अरविंद पांडे अपने पत्र में इस बात का जिक्र करते हुए कहते हैं,

कि ऐसे कुख्यात अपराधियों के साथ मिलकर उनके ख़िलाफ़ प्रेस कॉन्फ़्रेंस करायी गई।

और उनके निष्कासन की झूठी सूचना दी गई जानता को और तो और ऐसे कुख्यात अपराधी के पुत्र को दायित्वधारी राज मंत्री बनाया गया।

गोदियाल ने माँग की है कि इस पत्र की सत्यता की जाँच प्रदेश हित में बहुत महत्वपूर्ण है,

जिस प्रदेश का निर्माण शहीदों की शहादत से हुआ है उस प्रदेश को अपराधियों के हाथों नहीं सौंपा जा सकता,

इस पत्र की जाँच न्यायिक निगरानी में कराना सुनिश्चित करे सरकार जिससे दूध का दूध और पानी का पानी जो जाए।

जब एक विधायक प्रदेश में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है तो आम जानता का क्या हाल होगा।

पत्रकार वार्ता में पबद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, मंजू त्रिपाठी, अमरेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Anti-People Policies :- कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा का भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *