Headlines

Spit Jihad :- निकाय चुनाव में सनातन विरोधियों को जड़े से उखाड़ फेंकेगी जनता – मुख्यमंत्री धामी

लोहाघाट –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट में जनसभा को संबोधित कर लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी गोविंद वर्मा एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने बाजार क्षेत्र में पैदल जनसंपर्क भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोहाघाट क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व में लोहाघाट क्षेत्र में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, उन सभी योजनाओं पर तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हमारी सरकार बिना थके, बिना रुके कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Negative Atmosphere:-चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए-सीएम धामी

उन्होंने कहा कि बागेश्वर उत्तरायणी मेले में थूक जिहाद कर घृणित कार्य करने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रदेश में ऐसे कार्यों की कोई जगह नहीं।

उन्होंने कहा कि इस निकाय चुनाव में जनता सनातन का उपहास उड़ाने वालों को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय टम्टा, भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, ज्योति राय, पूरण फर्तियाल, सतीश पांडेय, सुभाष बलूनी, विनिता थपलियाल, शिवानंद, शंकर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Artica : Restaurant WordPress theme Artion Content Copywriting Services Elementor Template Kit Artistic - Digital Marketing Agency WordPress Theme Artizani – Handmade Artists and Artisans WordPress Theme Arton – Beauty & Spa Salon Template Kit Artore Theater Entertainment & Performing Arts Elementor Template Kit Artsea – Photography & Art Gallery Elementor Template Kit ArtSpace – Wall Art & Print Shop WordPress theme Artsy – Tattoo Studio Elementor Template Kit Artvista – Art Gallery & Museum WordPress Theme