राजनीतिimpatiently:- कांग्रेस को सबक सिखाने को बेसब्री से इंतजार कर रही जनता- सीएम धामी Panchur Varta15 November 202501 min देहरादून 15 नवम्बर 2025। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा की प्रचंड जीत पर होली, दिवाली एकसाथ मनाकर, शानदार जश्न मनाया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि बिहार की जनता ने झूठ, भ्रम, और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकारा है। परिवारवाद और जंगलराज को दरकिनार कर सुशासन को पुनः तरजीह दी है। हमारी डबल इंजन की सरकारें लगातार राज्यों को विकास की पटरी पर दौड़ा रही हैं, तभी लगातार जनता का विश्वास हमे मिल रहा है। राज्य के परिपेक्ष्य में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, उत्तराखंड और अन्य सभी प्रदेश जहां चुनाव होने हैं। वहां की जनता भी कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विकास आधारित राजनीति ही उनकी पहली पसंद है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के गहरे विश्वास का परिणाम है। यह जनादेश बताता है कि राज्य स्थिर सरकार, बेहतर शासन और निरंतर प्रगति चाहता है। वहां महागठबंधन की हार यह साफ करती है कि बिहार अब परिवारवाद और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर चुका है। जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता को ही अपना मार्गदर्शन बनाया है। उन्होंने इस जीत को हमारे कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत और जनता के अपार समर्थन का सम्मान बताया है। इस मौके पर विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को हार्दिक बधाई दी। वहीं इससे पूर्व जश्न में शरीक होते हुए, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, देश के अन्य राज्यों की भांति बिहार की जनता ने भी पुनः साबित किया है, कि भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां की सरकारों में जनहित के सर्वोच्च कार्य होते हैं। वहां की जनता ने भी तुष्टिकरण, जातिवादी, विकास विरोधी, वंशवादी राजनीति को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी तमाम जीतों से ऊर्जा लेकर हम सबको 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूर्ण क्षमता से जुटना है। डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से जिस तरह का माहौल प्रदेश में है उसके चलते कमल का खिलना तय है। हमे जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेना है ताकि जीत का आंकड़ा नए रिकॉर्ड छू सके। प्रदेश मुख्यालय में हुए इस जश्न में कार्यकर्ताओं ने दिवाली की तरह जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को होली के रंग लगाकर बधाई दी। ढोल के थाप पर नाचते गाते कार्यकर्ताओं की गगनचुंबी नारेबाजी ने माहौल और भी उत्सवर्धक बना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण करते समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश काऊ, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, सतीश लखेड़ा, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, विनोद उनियाल , शादाब शम्स, मधु भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली, सिद्धार्थ अग्रवाल सुमित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Immortal Chapter:- कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का अमर अध्याय: मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Unique initiative :- टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहलNext: Heritage :- गौचर मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम – सीएम धामी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Action :- तकनीकी शिक्षा पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई:- गणेश गोदियाल Panchur Varta25 July 202625 July 2026 0
Political Boundaries:- पीएम की सुरक्षा को खतरे में डाल, राहुल ने तोड़ी सभी राजनैतिक मर्यादाएं : भट्ट Panchur Varta22 July 202622 July 2026 0
Run:- अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है भाजपा सरकारें – गणेश गोदियाल Panchur Varta22 July 202622 July 2026 0
Stopped :- प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका Panchur Varta22 July 202622 July 2026 0