स्वास्थ्यDecay :-टीबी मरीजों के सहयोग को 4276 लोग बने नि-क्षय मित्र Panchur Varta29 September 202529 September 202501 mins देहरादून 29 सितम्बर 2025। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में आयोजित किये जा रहे। स्वास्थ्य शिविरों में लोग टीबी मरीजों को गोद लेने के लिये आगे आ रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी निक्षय मित्र बनने में दिलचस्पी दिखाई है। इस अभियान के तहत अब तक 4276 लोगों व संस्थाओं ने मिलकर नि-क्षय के लिये अपना पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में जहां, बड़ी संख्या में लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करा रहे हैं, वहीं टीबी मरीजों के सहयोग के लिये भी लोग आगे आ रहे हैं। इसके अलावा कई संस्थाओं ने भी नि:क्षय मित्र की भूमिका निभाने में दिलचस्पी दिखाई है। अभियान के अंतर्गत अभी तक 4276 लोगों व संस्थाओं ने नि:क्षय मित्र के लिये अपना पंजीकरण कराया है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 474 लोगों ने नि:क्षय मित्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार बागेश्वर 137, चमोली 49, चंपावत 308, देहरादून 738, हरिद्वार 548, नैनीताल 312, पौड़ी 423, पिथौरागढ़ 235, रुद्रप्रयाग 130, टिहरी 262, उधमसिंह नगर 610 और उत्तरकाशी में 50 लोगों ने निक्षय मित्र बनने के लिये अपना पंजीकरण कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में टीबी उन्मूलन में नि:क्षय मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। निक्षय मित्र टीबी रोगियों को इलाज के दौरान हर माह पोषक आहार मुहैया कराने के साथ ही भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करेंगे। निक्षय मित्रों के संपर्क में रहने से मरीजों को यह ताकत भी मिलेगी कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिये प्रदेश में हर स्तर पर संगठित रूप से कार्य किया जा रहा है। इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में लोग आगे आकर टीबी मरीजों को गोद ले रहे हैं। अभियान के तहत अब तक 4276 लोगों ने ‘निक्षय मित्र’ बनने के लिये पंजीकरण कराया है। यह जनभागीदारी टीबी मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को और मजबूत बना रही है। ये भी पढ़ें: Inauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण Post navigation Previous: Touched:-नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रत्येक उत्तराखंडवासी के हृदय को छुआ-सीएम धामीNext: Operation:- भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन व्हाइट बॉल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Inauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण Panchur Varta16 July 202616 July 2026 0
Tumor:- एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने मरीज की जांघ से 35 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला Panchur Varta4 July 20264 July 2026 0
Action :- आईसीयू में एसी बंद, रजिस्टर अधूरे, वार्डों में गंदगी; डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश Panchur Varta2 July 2026 0
Drug Trade:- कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहे नशे का कारोबार, एसटीएफ ने जनरल स्टोर संचालक को दबोचा Panchur Varta1 July 2026 0