शिक्षास्वास्थ्यPenalty :- शैक्षणिक संस्थान के निकट तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई, चालान किया और अर्थदंड वसूला Panchur Varta28 April 202601 mins देहरादून 28 अप्रैल 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ देहरादून, द्वारा सहसपुर विकासखंड के अंतर्गत तंबाकू विक्रय की दुकानों का निरीक्षण किया गया। थाना सेलाकुई की पुलिस टीम से समन्वय स्थापित कर ICFAI यूनिवर्सिटी के आसपास निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान 20 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 11 तंबाकू विक्रेता cotpa अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए। कई विक्रेता शैक्षणिक संस्थान के नजदीक तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाए गए। अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत इन विक्रेताओं के विरुद्ध अर्थ दंड एवं चालान की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा इन सभी से ₹ 2010 का अर्थ दंड वसूल किया गया। गौरतलब है कि कोटपा अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं के नजदीक तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। साथ ही तंबाकू उत्पादों से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान संबंधी चेतावनी के बिना बेचे जाने वाले तंबाकू उत्पाद की बिक्री गैरकानूनी है। निरीक्षण टीम में उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र कांस्टेबल संदीप सिंह, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा एवं अनुराग उनियाल शामिल रहे। ये भी पढ़ें: Solution:- भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला Post navigation Previous: Public Uprising :-सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्राNext: DJ Beats :-श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Solution:- भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला Panchur Varta19 September 2026 0
Free Camp:- देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर 21 से Panchur Varta18 September 2026 0
Zen-Ji:- जेन-जी के विचारों को नीति-निर्धारण से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी की पहल—आईएएस युवाओं के साथ करेंगे वैचारिक मंथन Panchur Varta17 September 202617 September 2026 0
Treatment:- फोड़ा-फुंसी, एवं बुखार से पीड़ित बच्चों का डॉक्टर ने किया स्वास्थ्य परीक्षण Panchur Varta17 September 202617 September 2026 0