Headlines

Covid Alert:-उत्तराखंड में दो मामले कोविड के दोनों महिला एक गुजरात व एक बंगाल

देहरादून – देश में कोविड के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। पूरे देश में जहां 277 मामले मिले हैं वहीं उत्तराखंड में भी दो मामले सामने आए हैं।

हालांकि यह दोनों मामले माइग्रेंट है एक गुजरात से ऋषिकेश पूजा करने पहुंची थी जबकि दूसरी पश्चिम बंगाल से आई है।

स्वस्थ महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने बताया कि सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग कर जांच की जाए, इसके साथ ही सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा जाए,

ऑक्सीजन की किसी प्रकार की कोई कमी ना हो बेड भी खाली रखे जाएं, इसके साथ ही कोविड का यह कौन सा वेरिएंट है उसकी जिनोम सीक्वेंसिंग कि जाए।

ये भी पढ़ें:   Balloon Clinic 💭 :-सीएचसी अगस्त्यमुनि में “गुबारा” क्लीनिक शुरू इसमें टाइप-1 मधुमेह रोगियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *