Headlines

Deployment:- गौरीकुंड ,भीमबाली, लिनचोली एवं रूद्र पॉइंट पर पशु चिकित्सकों की तैनाती

रुद्रप्रयाग – पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं सचिव पशुपालन डॉ. पुरुषोत्तम के द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2025 के दृष्टिगत घोड़ा खच्चरों में बीमारियों एवं यात्रा को सुचारू करने को सोनप्रयाग भ्रमण एवं बैठक में दिए गए।

निर्देशों में श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा को पुनः सुचारू करवाया गया, जिसमें पशुपालन विभाग के द्वारा जनपद के गौरीकुंड ,भीमबाली लिनचोली एवं रूद्र पॉइंट पर पशु चिकित्सकों की टीम की तैनाती के द्वारा घोड़ों ख़च्चरों की जांच कराई गई ।

गौरीकुंड में पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा 64 घोड़ा/खच्चर की जांच की गई, जिसमें 30 घोड़ा खच्चरों को फिट पाए जाने के उपरांत यात्रा मार्ग में यात्रियों को ले जाने के लिए परमिट प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें:   Free Camp:- देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर 21 से

पशुपालन मंत्री की घोषणा में जो पशु बीमार है एवं यात्रा से पृथक क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं उनके चारे की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा की जाएगी.साथ ही विशेष प्रयासों से 37 घोड़ा/खच्चर का बीमा भी करवाया गया।

उक्त बीमा में 80% प्रीमियम राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किया जाएगा।यात्रा के दौरान खच्चर से सवारी करने वाले यात्रियों में हर्ष है एवं उन्होंने राज्य सरकार को एवं विभाग को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया है।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2025 के सफल संचालन हेतु निदेशक पशुपालन उत्तराखंड द्वारा विगत पांच दिवस में गौरीकुंड क्षेत्र अंतर्गत कार्य करते हुए अस्थाई कैंप स्थापति किया गया । वर्तमान में अपर निदेशक, मुख्यालय द्वारा कैंप करते हुए यात्रा को सुचारू रूप से किए जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *