Headlines

Dengue:-डेंगू और मलेरिया से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की पूरी तैयारियां

देहरादून  – मुख्य चिकित्सा अधिकारी दून डॉ मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए देहरादून में डेंगू और मलेरिया से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में ही   तैयारियां कर ली है ओर विभाग की टीम भी सतर्क हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू को लेकर मार्च माह में विभाग की बैठक की गई थी जिसमें ये निर्देश दिए गए थे जो डेंगू से लड़ने के लिए जरूरी उपकरण है।

वो हमारे पास उपलब्ध रहे ओर 15 अप्रैल तक ये सभी तैयारी पूरी कर ली जाए , साथ ही उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स ओर खून की उपलब्धता के लिए ब्लड बैंकों से समन्वय बनाया जाये और पैथोलॉजी लैब्स के साथ भी बैठक की जाएगी ताकि  मनमाफ़िक तरीके से मरीजों से टेस्ट के चार्ज ना लिए जाए।

ये भी पढ़ें:   Blessings:- सीएम धामी ने नन्हे-मुन्नों को अपने हाथ से कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *