Headlines

Health Test:- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों कराया स्वास्थ्य परीक्षण

देहरादून – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का 1803 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया।

कैंसर विशेषज्ञ डाॅ तन्वी खन्ना ने शिशुओं के कैंसर से जुड़े महत्वपूर्णं बिन्दुओं को रेखांकित किया। शिविर में कोटद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र सिंह रावत, महापौर, कोटद्वार, डाॅ पंकज कुमार गर्ग, डाॅ तन्वी खन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Aware:-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक

उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोटद्वार में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया।

उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की यह पहल् स्वागत योग्य है। शिविर आयोजित करने के लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन एवम् अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है।

उन्होंने देश के कई राज्यों सहित उत्तराखण्ड को रेखांकित करते हुए कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता ही कैंसर से सबसे पहला बचाव है।

अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।

ये भी पढ़ें:   Injured :- सीओ सिटी देहरादून ने घायल मां-बेटी को तत्काल पहुँचाया अस्पताल

विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आग्रह किया कि कोटद्वार में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक यूनिट खोली जाए ताकि कोटद्वारवासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पूरी टीम का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार में समय समय पर इस प्रकार के जनजागरुकता कैंप आयोजित होने चाहिए।

कार्यक्रम में राज गौरव नौटियाल, जिला अध्यक्ष भाजपा, कोटद्वार, सुश्री पिंकी खंतवाल, पार्षद पदमपुर ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन डाॅ बीना वशिष्ठ एवम् सिमरन अग्रवाल ने किया।

शिविर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्वघाटी के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, अध्यापकों व स्टाफ ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक धीरेन्द्र रतूड़ी, डी.पी.जोशी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, विभाकर डबराल, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, प्रवेश कुमार बडोला, प्रधानाचार्य,

ये भी पढ़ें:   Injured :- सीओ सिटी देहरादून ने घायल मां-बेटी को तत्काल पहुँचाया अस्पताल

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्वघाटी एवम् डाॅ गिरीश उनियाल, प्राचार्य श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, कोटद्वार कैंपस का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में कैसर विशेषज्ञ डाॅ पंकज कुमार गर्ग, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ पराग गुप्ता, आईवीएफ काउंसलर सिमरन अग्रवाल, फिजीशियन डाॅ आशुतोष एवम् डाॅ शुभम डांग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ रागिनी गुलाटी,

शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रीति मान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाॅ भावना दिवान, नेत्र रोग विभाग से डाॅ प्रकृति पोखरियाल, फिजियोथैरिपिस्ट डाॅ मंजुल नौटियाल ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाॅच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रैशर जाॅच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons)