Headlines

Devotion :- स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग।

देहरादून 15 अगस्त 2025। देहरादून जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्लेक्ट्रेट परिसर में सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी…

Read Full News

Announcements :- मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यहित में छः घोषणाएं की

देहरादून 15 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक…

Read Full News

Traditional Costumes :-  लाल किला में उत्तराखण्ड प्रवासियों ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग।

नई दिल्ली 15 अगस्त 2025। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। इस दौरान दल ने उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं पारंपरिक परिधानों का भव्य प्रदर्शन किया। हर वर्ष की भांति लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Read Full News

Hoisted :-मुख्यमंत्री धामी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वजा फहराया

देहरादून 15 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। https://youtube.com/shorts/IGox0zGf7zk?si=xSXpvGCdPDgBx6uj उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना…

Read Full News

Gratitude :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय पर मुख्यमंत्री ने जनता का जताया आभार

उत्तराखंड 15 अगस्त 2025। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह विजय जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की स्पष्ट स्वीकृति है।…

Read Full News

Flat on all fours:- सत्ता के सेमीफाइनल में भाजपा की प्रचंड जीत सीएम धामी की धुंआधार पारी से विपक्ष चारों खाने चित

देहरादून 15 अगस्त 2025। उत्तराखंड की राजनीति में पिछले चार वर्षों में एक बात लगातार साफ होती जा रही है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का नेतृत्व न केवल सशक्त है, बल्कि भाजपा के लिए लगातार जीत की गारंटी भी बन चुका है। विधानसभा उपचुनाव से लेकर लोकसभा, नगर निकाय और अब पंचायत चुनाव तक,…

Read Full News

Virtual Meeting :- केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करते प्रदेश के कृषि मंत्री जोशी

काशीपुर, 15 अगस्त 2025। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश में उर्वरक उपलब्धता, फसल नुकसान, विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025, रबी गोष्ठी और प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से…

Read Full News

Action:- मुख्य सचिव ने मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून 15 अगस्त, 2025। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 5वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को रोकने के लिए राज्य, एवं राज्य के बाहर से आने वाले दुग्ध…

Read Full News

Financial Sanction :- मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिये प्रदान की 14.20 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून 15 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्रों के नलकूपों पर विभिन्न क्षमता के सर्वाे वोल्टेज स्टैबलाईजर की आपूर्ति एवं अधिष्ठान की योजना हेतु 1.63 करोड की योजना का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ नगर के कुमोर वार्ड में सीवर लाईन विस्तार की योजना 2.77 करोड़, पिथौरागढ़…

Read Full News

Victory :- कांग्रेस ने भाजपा को उसी की पिच पर मात दी  देहरादून जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत- गरिमा

देहरादून 15 अगस्त 2025। उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून से आज भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर देने वाली ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने 30 में से 17 वोट पाकर विजय प्राप्त की, वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने 30 में से 18 वोट…

Read Full News