Headlines

Inspection :- कैबिनेट की बैठक में लिया निर्णय सीएम व मंत्री आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे

देहरादून 11 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई, कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्री राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए, नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी करेंगे। इस समीक्षा का उद्देश्य…

Read Full News

Announcement :-  प्रधानमंत्री  मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की

देहरादून 11 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 11 सितंबर 2025 को देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन के कारण बाढ़ की स्थिति और नुकसान की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा और नुकसान का आकलन करने के लिए देहरादून…

Read Full News

Meeting :-पीएम मोदी ने सीएम धामी व एनडीआरएफ एसडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ बैठक की

देहरादून 11 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद के धराली- हर्षिल में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण मौसम खराब होने की वजह से रद्द हो गया है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

Read Full News

Rescue :- छेनागाड़ आपदा युद्ध स्तर पर जारी है सर्च एवं रेस्क्यू अभियान

 रुद्रप्रयाग 11 सितम्बर 2025।  रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत छेनागाड़ गांव में 28 अगस्त की रात को आई भीषण दैवीय आपदा ने जहां जन-जीवन को गहराई तक प्रभावित किया है, वहीं आपदा के पश्चात् लापता हुए 08 लोगों की खोज हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीआरडीएफ…

Read Full News

Prosthesis:- व्योश्री योजना में कई वृद्धजनों का हुआ पंजीकरण मिलेंगे इस दिन कृत्रिम अंग

देहरादून 11 सितंबर,2025।जिलाधिकारी सविन बंसल तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित व्योश्री योजना अंतर्गत (आयु 60 वर्ष से अधिक), भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रथम चरण में 11 सितंबर  को स्थान शिव शक्ति पंचायती मंदिर, नथुवा वाला, देहरादून मे…

Read Full News

Style :-पिस्तौल से केक काटने के अंदाज ने पहुंचाया सलाखों के पीछे 

 देहरादून 10 सितम्बर 2025। सोशल मीडिया फीवर, आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में युवक और युवतियां एक से एक अनोखे कारनामें कर रहे। ऐसे ही एक युवक ने पिस्तौल से बर्थडे केक काटते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया,वीडियो पोस्ट होने के बाद इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए।…

Read Full News

Approval :- मुख्यमंत्री धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने का अनुमोदन प्रदान किया

देहरादून  11 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवा प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किए जाने के फलस्वरूप शहीद जगेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी किरन को समूह ग के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में और शहीद आदर्श नेगी के भाई श्री अभिषेक नेगी…

Read Full News

Forehead :- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था 

देहरादून 11 सितम्बर 2025। उत्तराखण्ड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश से जुड़े समसामयिक मुद्दों, विशेषकर वन सम्पदा व पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श…

Read Full News