विशेषMeeting :-पीएम मोदी ने सीएम धामी व एनडीआरएफ एसडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ बैठक की Panchur Varta11 September 202511 September 202501 mins देहरादून 11 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद के धराली- हर्षिल में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण मौसम खराब होने की वजह से रद्द हो गया है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एसडीआरएफ एनडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ बैठक कर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को आपदाग्रस्त क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी दी। जैसा कि आप जानते हैं 5 अगस्त को धराली में अतिवृष्टि के कारण खीर गंगा में भीषण आपदा आई थी जिसकी वजह से धराली बाजार पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई गई थी। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा। विगत दिनों केंद्र सरकार की एक टीम द्वारा भी आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी। ये भी पढ़ें: Attraction:- जल सृष्टि पार्क में हर आयु वर्ग के लिए सुविधाएं, प्राकृतिक सौंदर्य बना विशेष आकर्षण-सीएम धामी Post navigation Previous: Rescue :- छेनागाड़ आपदा युद्ध स्तर पर जारी है सर्च एवं रेस्क्यू अभियानNext: Announcement :- प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Horoscope:-देखें शनिवार का पंचांग और राशिफल,आज राधाष्टमी का पावन पर्व है Panchur Varta19 September 2026 0
Horoscope:- गुरुवार का देखें पंचांग और जाने अपना राशिफल, साथ ही विश्वकर्मा जयंती, कन्या संक्रांति और सूर्य षष्ठी का विशेष संयोग Panchur Varta17 September 202617 September 2026 0
Horoscope:- बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0