Headlines

Verification:- बांग्लादेशी व रोहिंग्या होने की  सूचना पर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

देहरादून – प्रस्तावित नेशनल गेम्स के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनपद के कुछ स्थानों पर बांग्लादेशी/रोहिंग्या नागरिकों के अवैध रूप से निवास करने की गोपनीय सूचना पर,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के नगर/देहात के चिन्हित किये गये 09 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक, नगर/विकासनगर/ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस/LIU तथा पीएसी की अलग-अलग टीमों ने वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

बांग्लादेशी/रोहिंग्या नागरिकों के कुछ जगहों पर होने के गोपनीय सूचना पर नगर से देहात तक 09 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चला पुलिस का अभियान।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, 24 परगना, जलपाईगुड़ी तथा आसाम के बारपेटा, बुगाईगांव, गोलपरा आदि जिलों के एड्रेस वाले 75 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने लाया गया, मूल पते से भी किया जा रहा है संदिग्धों का सत्यापन, पुलिस सभी का डेटा कर रही है तैयार।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- ले0 जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में थाना नेहरूकालोनी क्षेत्रान्तर्गत नत्थनपुर, जोगीवाला, थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत नंदा की चौकी झुग्गी झोपडी, ठाकुरपुर झुग्गी झोपडी, कोटरासन्तुर, प्रेमनगर कस्बा,

कोतवाली कैंट क्षेत्रान्तर्गत बिंदाल बस्ती चोरखाला, लोहारवाला, दीनदयाल उपाध्याय नगर, कौलागढ, कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चांचक चौक बंजारावाला, कसाई मौहल्ला, मुस्लिम बस्ती, कन्हैया विहार,

एम0डी0डी0ए0 प्लॉट निकट आई0एस0बी0टी0 व आई0एस0बी0टी0 फलाईओवर के आस-पास व नीचे झुग्गी-झोपड़ियों में तथा देहात क्षेत्र में थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत चोई बस्ती, चोरखाला पुल के पास, सपेरा बस्ती जस्सोवाला, थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत जमनपुर बस्ती,

शिवनगर बस्ती, अकबर बस्ती, कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत राजीवनगर, केशवपुरी, नियामवाला नई बस्ती कुडकावाला, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रेशवर नगर बस्ती तथा थाना रायवाला क्षेत्रार्न्तगत सपेरा बस्ती,

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- ले0 जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

हरिपुर कलां, सुरज कालोनी सूखी नदी के किनारे मलिन बस्तियों में निवासरत ऐसे सभी बाहरी व्यक्तियों, जिनके पश्चिम बंगाल तथा आसाम के आधार कार्ड मिले, उन सब को थाने लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

पुलिस ऐसे सभी व्यक्तियों का डेटा संग्रहित किया जा रहा है, जिससे इस बात को तस्दीक किया जा सके कि कही उनके द्वारा किराएदार के रूप में रुकने के लिए पश्चिम बंगाल तथा असम के एड्रेस के आधार कार्ड तो नहीं बनाए गए है।

साथ ही उक्त सभी व्यक्ति मूल रूप से कहाँ के रहने वाले है, इसकी भी जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- ले0 जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1004 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये गए। इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में आसाम के बरपेटा, गोलपारा, बुगईगांव जिले तथा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी,

मुर्शिदाबाद, 24 परगना आदि जिलों के मूल पते के आधार कार्ड वाले 177 परिवारों की जानकारी प्राप्त हुई, जिनमे से 75 संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया, जिनसे थाने में आवश्यक पूछताछ करते हुए।

उनका डेटा तैयार करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *