Headlines

Rescue:- ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास बस दुर्घटना में 12 स्कूली लड़कियां चोटिल

ऋषिकेश – ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय व ढालवाला से एस डी आर एफ टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा हुआ था जिससे वह अंदर ही फंस गई थी। एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए।

नैन्सी टाकुली पुत्री  जीवन सिंह, कपकोट बागेश्वर, उम्र-16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बस में 45 बालिकाएं सवार थी जो सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें:   Drowned :- गंगा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा

यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। लगभग 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई है।

जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, बाकी सभी सुरक्षित है, सभी को अन्य बस में शिफ्ट करके देहरादून भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *