Headlines

Road show:-महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने किया रोड शो

देहरादून  – भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने अपनी चुनाव प्रचार में 6 नंबर पुलिया से माता वैष्णो देवी मंदिर से होते हुए जोगीवाला चौक से कुआं वाला तक।

वहां से भारत चौक होते हुए गुजरों वाली तक विभिन्न वार्डों में भ्रमण व रोड शो किए।

महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि हमारे सभी नगर निगम वार्डों में जनता को समर्पित कई कार्य किए गए हैं रोड बनने से लेकर स्ट्रीट लाइट नालियां सफाई व्यवस्था सभी सुचारू रूप से हमारी सरकार ने कार्य किए हैं ।

और सरकार के माध्यम से विकास की तीव्रता को वार्डों में पहुंचाया गया है मेरा आप सबसे निवेदन है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने कार्य के दम पर आगे रही है।

ये भी पढ़ें:   Meeting:-राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ की बैठक

हमारी सरकार ने जितने भी वादे की हैं सभी वादों को पूरा करते हुए समाज में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं।

महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि पूरे महानगर देहरादून में लगातार सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुझे आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

और जिस विश्वास के साथ हमारा भाजपा का कार्यकर्ता समाज में कार्य कर रहा है मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटो से जीत होंगे महानगर की जनता भाजपा के कार्य के दम पर भाजपा को वोट देगी ।

पिछले नगर निगम कार्यकाल में नगर निगम बोर्ड ने वार्डों को व्यवस्थित बनाते हुए स्वच्छता के आधार पर कई कार्य किए हैं मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं।

ये भी पढ़ें:   Tolerate :- किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल शहर में बर्दाश्त नहीं - नेगी

कि आपके द्वारा मुझे सेवा करने का मौका मिलने पर महानगर देहरादून को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए कार्य करूंगा समस्याएं कितनी भी हो मैं सब समस्याओं का निवारण करते हुए आप सब लोगों के बीच में एक सेवक के रूप में कार्य करूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *