Headlines

Cyber commando :- उत्तराखंड से सबसे ज्यादा पुलिस कर्मी साइबर कमांडो परीक्षा में हुए चयनित

देहरादून–एनएफएसयू दिल्ली की ओर से आयोजित साइबर कमांडो परीक्षा में उत्तराखंड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के 72 पुलिस कर्मी साइबर कमांडो परीक्षा में चयनित हुए है।

परीक्षा में चयनित हुए सबसे अधिक कर्मियों में उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुललर ने बताया की उत्तराखंड के पुलिस कर्मी इस परीक्षा में चयनित हुए है।

इसके साथ ही राज्य से चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मियों का ऑल इंडिया रैंक में दूसरा, छठा और दसवां स्थान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) नवनीत भुल्लर ने बताया कि साइबर कमांडो परीक्षा में उत्तराखंड के पुलिस जवानों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें:   Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद

परीक्षा मे कुल 242 कर्मियों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड के सात कर्मियों समेत 72 का चयन हुआ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *