Headlines

Changed weather:- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज हल्की बूंदाबांदी

देहरादून – देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों के कारण आज सूर्ययदेव बादलों की ओट छुपे हुए हैं।

इसी कारण सुबह से ही धूप नहीं आई और इसी वजह से आज पहाड़ों सहित मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। वहीं एक बार फिर से मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 तारीख को देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होने की अनुमान है।

ये भी पढ़ें:   Orange Alert :-देहरादून में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी 

3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *