Headlines

Weather:- देर रात से इन जिलों में हो रही है बारिश और बर्फबारी

देहरादून -प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में आज देर रात से बारिश और बर्फबारी हुई है।

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं।

उन्होंने बताया कि 28 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें:   Tolerate:- मानसून में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *