Headlines

Firing – युवक पर हुई फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून  – पीड़ित मानस यादव पुत्र वीर सिंह यादव, निवासी अल्वर राजस्थान, हाल निवासी पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंदा ने थाना प्रेमनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि वह यूपीईएस कॉलेज में बीए एलएलबी का छात्र है।

तथा पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंदा में किराये के फ्लैट में रहता है। 24 मार्च को देर रात वह अपने दोस्तों के साथ अपने फ्लैट की बालकनी पर खडा था।

इस दौरान अलग-अलग गाडियों में आये कृष पंवार, सूर्याशं चावला, मनस्वी पंडित, हरिवशं तथा 04-05 अन्य युवकों ने उसके फ्लैट के पास गाडियों से उतरकर उनके साथ गाली-गलौच करते हुए।

उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी तथा फ्लैट के पास खडी उनकी गाडी को छतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गये।

ये भी पढ़ें:   Allotment Cancelled:- एमबीबीएस फर्जीवाड़ा दाखिला में दो और लोग गिरफ्तार 15 सीटें का आवंटन रद्द 

वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0-58/25, धारा 109, 191(2), 351(3) 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना प्रेमनगर में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए।

अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी को उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

घटना में शामिल 02 अभियुक्तों  मनस्वी फारसी उर्फ शिबू पंडित तथा हरिवंश मगलूरिया पुत्र मनोज गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर देर रात कण्डोली से बिदोली की तरफ जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Bribe:- विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन को रंगे हाथों दबोचा

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम को घटना में प्रयुक्त 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आर्म्स एक्ट की वृद्वि की गई। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उनके सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त हरिवंश मगलूरिया द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से कठूवा जम्मू का रहने वाला है तथा वर्तमान में यू0पी0ई0एस0 कॉलेज में बी-कॉम आर्नस, द्वितीय वर्ष का छात्र है।

पूर्व में मानस यादव का उसके दोस्त कृष पंवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तथा मानस यादव व उसके साथियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी तथा उसे व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी,

ये भी पढ़ें:   Contract Killing:- पूर्व प्रेमिका ने अभियुक्तों को दी बैंककर्मी को मारने की सुपारी

इसी विवाद के चलते 24-25/03/25 की देर रात मानस यादव को सबक सिखाने के लिये अभियुक्त अपने साथी कृष पंवार व अन्य लोगो के साथ अलग-अलग वाहनों से मानस यादव के फ्लैट पर पहुंचे,

इस दौरान मानस अपने अन्य साथियों के साथ फ्लैट की बालकनी पर खडा था, जिसे देखकर अभियुक्तों द्वारा उस पर फायर कर दिया तथा सडक किनारे खडी उसकी काले रंग की र्स्कोपियों पर फायरिंग व तोडफोड कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *