Headlines

MiyaWala:- मिया वाला का नाम बदलकर राम जी वाला करने पर क्षेत्रवासी भड़के 

देहरादून -मिया वाला क्षेत्र के लोगों ने पत्रकार वार्ता करते हुए मियां वाला का नाम बदले जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की है।

आप को विदित है कि हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत आने वाले मियां वाला क्षेत्र का नाम बदलकर राम जी वाला किया गया है।

क्षेत्रवासियों ने कहाकि सरकार पहले मियां वाला का इतिहास जान लेते उसके बाद नाम बदलने की सोचते जबकि मिया वाला क्षेत्र में 99 प्रतिशत हिन्दू रहते हैं ।

क्षेत्रवासियों का कहना था नाम बदलने से पहले  सरकार का कोई नुमाइंदा हमारे पास आया और ना ही हम मिया वाला का नाम बदलवाने के लिए सरकार के पास गए।

ये भी पढ़ें:   Problems:- लोक-मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों एवं दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं

जिसमें कुछ लोगों द्वारा भ्रामक और निराधार तथ्य प्रस्तुत किए गए और अपनी राजनैतिक हित के लिए क्षेत्र का नाम बदली करवा दिया गया है।

जिससे मिया वाला क्षेत्रवासियों में भारी रोष है उनका कहना है कि जब 1676 में श्री गुरु राम राय यहांं आए थे तो उससे पहले ही  मिया वाला अस्तित्व में था और 1772 में राजा प्रदीप शाह का राज रहा।

वहीं क्षेत्रवासियों ने कहा कि अगर सरकार ने नाम बदलने की प्रक्रिया को वापस नहीं लिया तो हम शांति प्रिया तरीके से धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेंगे,

जब तक सरकार राम जी वाला को वापस मिया वाला ना कर दें तब तक आंदोलन जारी रहेगा और कोई भी देनी पड़े तो हम देने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:   Make Sure :- रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें -सीएम 

मियां वाला का नाम बदलकर राम जी वाला करने के विरोध में क्षेत्रवासी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *