Headlines

Gratitude:- वक्फ संशोधन बिल पास होने पर सायरा बानो ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है

देहरादून – केंद्र सरकार द्वारा लाया गया ‘वक्फ संशोधन बिल’ लोकसभा में पास हो चुका है और अब राज्यसभा में इस पर चर्चा हो रही है।

इस बिल को लेकर उत्तराखंड महिला आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष, सायरा बानो ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि, यह बिल समाज की भलाई के लिए लाया गया है। इसके माध्यम से जहां एक तरफ वंचित मुसलमानों को उनका अधिकार मिलेगा,

वहीं महिलाओं के लिए भी नई दिशा और अवसर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि, वक्फ की जो जमीन कुछ लोगों के कब्जे में थी,

ये भी पढ़ें:   Meeting :- किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर कृषि मंत्री की तैयारियों की समीक्षा बैठक

अब वहां हॉस्पिटल, शैक्षिक संस्थान और अन्य गतिविधियां चल सकेंगी, जिससे गरीब मुसलमानों को इसका लाभ मिलेगा। यह बिल समाज में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *