Smuggling:- तस्करी में लिप्त दो महिला को पुलिस ने पकड़ा कब्जे से एक किलो गांजा बरामद

देहरादून  -दून पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर चलाये जा रहे सघन चैकिंग व सत्यापन अभियान के अन्तर्गत थाना नेहरू कालोनी क्षेत्रांतर्गत चलाये जा रहे।

सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दून यूनिवर्सिटी रोड के पास से अभियुक्ता परमेशा पत्नी देशराज निवासी सफेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र अजबपुर उम्र  40 वर्षीय को 700 ग्राम अवैध गांजे।

तथा अभियुक्ता काजल पत्नी संगम निवासी निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र अजबपुर, थाना नेहरू कॉलोनी उम्र  22 वर्षीय  को रिस्पना पुल फ्लाईओवर के नीचे से 440 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Illegal:-पांच बांग्लादेशी व एक भारतीय महिला व चार नाबालिक बच्चो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 117/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 118/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभिायोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *