Headlines

Inspection – महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम के निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया

देहरादून – महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने नगर निगम देहरादून द्वारा कार्गी स्थित निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रासा कंपनी द्वारा ट्रांसफर स्टेशन की कार्यप्रणाली का ट्रायल प्रस्तुत किया गया।

महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कंपनी को निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से 05 दिवस के भीतर ट्रांसफर स्टेशन को पूर्णरूप से सुचारू किया जाये ।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त  गोपाल राम बेनीवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान एवं संबंधित वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- ले0 जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

नगर निगम देहरादून नागरिकों को बेहतर सफाई एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *