Headlines

Exposure :- नगर निगम रिकार्ड कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया गया खुलासा

देहरादून – थाना कोतवाली नगर में राकेश पाण्डेय रिकॉर्ड प्रभारी कर अनुभाग नगर निगम ने तहरीर दी कि 04/05/25 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर निगम रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर एक रजिस्टर चोरी कर कर लिया है।

वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 182/2025 धारा 305(ई),331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया ।

नगर निगम रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज चोरी होने की घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा 11/05/25 को घटना को अंजाम देने वाले।

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

अभियुक्त रविन्द्र राणा पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सावलपुर नवादा थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है।

उसके परिचित प्रवीण रावत ने उसे राजपुर रोड में राजकिशोर नाम के व्यक्ति के प्लॉट को बिकवाने के लिए संपर्क किया, जिस पर अभियुक्त उस प्लॉट को बिकवाने के लिए दिल्ली की पार्टी को लाया था।

परंतु कागजात चैक करने पर उस प्लॉट का दाखिला खारिज राजकिशोर जैन के नाम पर मिला कागजात में कमी होने के कारण दाखिल खारिज होने पर दिक्कत आ रही थी,

जिस पर राजकिशोर जैन ने अभियुक्त को दाखिल खारिज उसके नाम पर कराने के एवज में 2% कमीशन व प्रति गज 5 हजार के हिसाब से पेमेट करने की बात कही।

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

जिसके बाद अभियुक्त पिछले 3 माह से उस जमीन का दाखिल खारिज हेतु नगर निगम के चक्कर काट रहा था परन्तु निगम कार्यालय में साफ मना करने पर अभियुक्त ने अपने भाई योगेश व दोस्त के साथ राजपुर रोड स्थित संपति के रजिस्टर को चोरी कर उसमें स्वयं ही राजकिशोर का नाम चढ़ाकर दाखिल खारिज करने की योजना बनाई।

 04/05/25 को अभियुक्त अपने भाई योगेश व दोस्त कुलदीप के साथ रात अपने गांव से निकलकर रात करीब 12 बजे दून चौक पहुंचे पर तेज बारिश व तूफान होने व लोगो की चहल पहल ज्यादा होने के कारण।

वह इंतजार करने लगे तथा देर रात समय करीब 3 बजे अभियुक्तों ने निगम के पिछले तरफ से बगल में रखी सीढ़ी को लगाकर व गेट को धक्का देकर तोड़ा व बड़े पेंचकस से रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर अन्दर घुस गये,

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

जहां पर काफी ढूंढने पर भी उन्हें राजपुर रोड की संपत्ति से संबंधित रजिस्टर नहीं मिला, इस दौरान अभियुक्त उस रजिस्टर के धोखे में कोई और रजिस्टर रिकॉर्ड रूम से उठा लाये।

इस दौरान सुबह के समय लोगो की चहलकदमी बढ़ने से अभियुक्त उस रजिस्टर को वापस नहीं रख पाए तथा उस रजिस्टर को अपने साथ लेकर अशरोड़ी जंगल के पास पन्नी से बांधकर छुपा दिया,

जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा आशारोड़ी के जंगल से बरामद किया गया। नगर निगम वार्ड नं0 12 बकरालावाला का भवन एवं भूमि आदि के वार्षिक मूल्यांकन कर रजिस्ट्रर वर्ष 2014-2018 पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *