Headlines

Advice:- चारधाम यात्रियों को बारिश के दौरान नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

देहरादून -प्रदेशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं, तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं गर्मी अपने तेवर दिखा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम से तापमान में हल्की गिरावट आई है। 17 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

रविवार 18 मई से मौसम साफ रहेगा। लेकिन, 19 मई के बाद से फिर प्रदेश भर में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश के दौरान नदी-नालों और गदेरों से दूर रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:   Yellow Alert :- उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *