Headlines

Identification :- खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान – रेखा आर्या

नैनीताल – खेल मंत्री रेखा आर्या ने जनपद नैनीताल स्थित भीमताल में बैडमिन्टन हॉल और मल्टी परपज हॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन दोनों के निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का यह एक और पड़ाव है।

रेखा आर्या ने कहा कि अब तक प्रदेश में हमारे पास 1300 करोड़ से ज्यादा की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां हो चुकी है और जगह-जगह स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल बनाने का कार्य लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:   UPL T20 :-10-10 ओवरों के रोमांचक मुकाबलों में यूएसएन इंडियंस, देहरादून वॉरियर्स और नैनीताल टाइगर्स की शानदार जीत

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यहां के खिलाड़ी देव भूमि को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है।

इस अवसर पर सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा,

महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, श्रीमती अनीता, मीनाक्षी आर्या, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *