उत्तराखंडDiscussion :- मुख्यमंत्री धामी ने चाय दुकान पर बनाई चाय और की चाय पर चर्चा Panchur Varta21 August 202521 August 202501 min गैरसैण 21 अगस्त 2025। गुरुवार सुबह गैरसैण के भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वाक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाय की दुकान पर पहुँचकर गरमा गर्म अदरख वाली चाय बनाई। और दुकानदार भाइयों से चाय पर चर्चा कर उनसे सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम बड़ी विनम्रता से चायवाले को चाय का पैसा दिया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का भी आनन्द लिया। उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है। ये भी पढ़ें: Reserve:- विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी Post navigation Previous: FalseCase:- माता-पिता ने निजी स्वार्थ के चलते बहु-बेटे पर लगाया झूठा केसNext: Underground :- ऋषिकेश में एच.टी व एल.टी.लाइनें होगी भूमिगत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Review :- एमडी ध्यानी ने विद्युत व्यवस्था, राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की Panchur Varta5 October 20265 October 2026 0
Devotees :- श्री नंदा देवी बड़ीजात 2026 होमकुंड तक पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालु Panchur Varta5 October 20265 October 2026 0
Voluntary Labour:- नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान Panchur Varta5 October 2026 0
Announcement:- बनबसा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए सीएम धामी ने की घोषणा Panchur Varta4 October 20264 October 2026 0