Skip to content
गैरसैण 21 अगस्त 2025।
गुरुवार सुबह गैरसैण के भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वाक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाय की दुकान पर पहुँचकर गरमा गर्म अदरख वाली चाय बनाई।
और दुकानदार भाइयों से चाय पर चर्चा कर उनसे सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम बड़ी विनम्रता से चायवाले को चाय का पैसा दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का भी आनन्द लिया।
उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है।
गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है।
यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।