देहरादूनAction:-सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले मे परिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं Panchur Varta23 August 202501 min पौड़ी 23 अगस्त 2025। जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया। और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु चमोली को देहरादून से गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें: E-Office :- जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण Post navigation Previous: Health Camp :-फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरNext: Cloud burst :- थराली में बादल फटा एक लड़की के मलबे में दबने की सूचना,एक व्यक्ति लापता। Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
E-Office :- जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण Panchur Varta24 June 202624 June 2026 0
Service Terminated:- सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में शराब पीकर बदतमीजी करने वाले आउटसोर्स कर्मी पर बड़ी कार्रवाई Panchur Varta24 June 202624 June 2026 0
Workshop:-मसूरी में नशा मुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन को लेकर विशेष कार्यशाला 26 जून को Panchur Varta23 June 202623 June 2026 0