Headlines

खाली प्लॉट में भरे पानी के अन्दर युवक का मिला शव

देहरादून- कोतवाली पटेल नगर को सूचना मिली की आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पड़ा है, इस सूचना पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा और घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली मौके पर मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली, मोहब्बेवाला, पटेलनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।  फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्यवाही को बुलाया गया, शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया है, प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   Immersed :-महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

मृतक के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि मृतक उपरोक्त POP का कार्य करता था तथा  07 फरवरी 24 की सुबह मजदूरी के काम के लिए घर से गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *