Headlines

Meeting :-पीएम मोदी ने सीएम धामी व एनडीआरएफ एसडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ बैठक की

देहरादून 11 सितंबर 2025।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद के धराली- हर्षिल में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण मौसम खराब होने की वजह से रद्द हो गया है।

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एसडीआरएफ एनडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ बैठक कर रहें हैं।

   मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को आपदाग्रस्त क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी दी।

जैसा कि आप जानते हैं 5 अगस्त को धराली में अतिवृष्टि  के कारण खीर गंगा में भीषण आपदा आई थी जिसकी वजह से धराली बाजार पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था।

जिसके बाद राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई गई थी।

 प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा।

विगत दिनों केंद्र सरकार की एक टीम द्वारा भी आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Run for Yoga:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *